संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने 09 अक्टूबर 2018 को इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे स्वीकार भी कर लिया है। इस्तीफा देने के बाद निक्की संयुक्त राष्ट्र में एक महीने के लिए अस्थायी राजदूत के पद पर रहेंगी। निक्की ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी बतौर यूएन राजदूत अपनी सारी जिम्मेदारियों को हटा लिया है।
निक्की हेली
• निक्की हेली का जन्म अमेरिका के बमबर्ग, दक्षिण कैरोलिना में 20 जनवरी 1972 को एक भारतीय सिख परिवार में हुआ।
• उनका प्रारंभिक नाम निम्रता निक्की रंधावा था. उनके माता पिता, राज कौर रंधावा और अजीत सिंह रंधावा भारत के अमृतसर जिला से आप्रवासी हैं।
• वे ओरेंजबर्ग प्रीपरेटरी स्कूल, इंक से स्नातक और क्लेमसन विश्वविद्यालय के लेखा स्नातक (बी॰ एस॰) हैं।
• शुरुआत में उन्होने एक अपशिष्ट प्रबंधन और रीसाइक्लिंग कंपनी एफ॰ सी॰ आर॰ निगम में काम किया. इस कंपनी में नियुक्ति से पूर्व उन्होने 1994 में अपनी माँ की एक व्यावसायिक कंपनी एक्सोटिका इन्टरनेशनल, जो कपड़े का एक बड़ा फ़र्म है में योगदान दिया।
• निक्की हेली वर्ष 2003 में नेशनल एसोसिएशन ऑफ वुमेन बिजनेस ऑनर की कोषाध्यक्ष और 2004 में अध्यक्ष बनाई गई।